logo

MLC बनाने का झांसा देकर महिला टीचर का रेप, साथी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर 14.81 लाख ठग लिए

a2524.jpg

गयाजी:

बिहार के गयाजी में महिला टीचर को एमएलसी बनाने का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप यह भी है कि साथी टीचर ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और 14.81 लाख रुपये ठग लिए। मामला गयाजी जिले के चाकंद इलाके की रहने वाली महिला टीचर से जुड़ा है। बताया जाता है कि साथी टीचर ने ही उसे एमएलसी बनाने का झांसा दिया था। इस केस में बक्सर निवासी टीचर प्रकाश और उसके 2 साथी गंगाराम और कृष्णा को नामजद किया गया है। 

वाराणसी के होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर रेप
शिक्षिका ने शिकायत में जानकारी दी है कि उसकी पहचान के एक टीचर प्रकाश ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा था। इसके सदस्यों की मीटिंग के नाम पर फरवरी 2024 में उसे वाराणसी बुलाया गया। वहां संघ की जरूरतों के लिए 1.50 लाख रुपये मांगे गए थे। शिक्षिका का कहना है कि वह कैश लेकर प्रकाश के विश्वास में आकर वाराणसी गई थी। टीचर का आरोप है कि प्रकाश ने उसे एक होटल में ठहराया और भोजन के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, फिर बेहोशी की हालत में उसका रेप किया। टीचर का दावा है कि आरोपी टीचर के सहयोगी कृष्णा  और गंगाराम की सहायता से उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया गया और ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया। 

शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल करने का झांसा
महिला का कहना है कि होश में आने पर उसे यौन उत्पीड़न की जानकारी हुई। जब उसने विरोध किया तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि आरोपी प्रकाश ने उसे गयाजी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला चलता रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे अब तक 14.81 लाख रुपये की ठगी की है। उसका कहना है कि लगातार यौन उत्पीड़न और भारी कर्ज से परेशान होकर उसने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली एसएचओ धनंजय कुमार सिंह ने बक्सर जिला निवासी प्रकाश, गंगाराम और कृष्णा को नामजद आरोपी बनाते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। सब-इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह केस की जांच करेंगी। 

Tags - Bihar NewsFemale Teacher RapeRapeGayajiMLC